फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा की दस सीटें जीतेगी बीजेपी : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्र्रम में भाग लेने के लिए बहादुरगढ़ से हजारों भाजपा कार्यकर्ता हिसार के लिए रवाना हुए हैं। शहर के सेक्टर-7 से भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अगुवाई में बीजेपी के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, सह प्रमुख और बूथ प्रमुख भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हिसार रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संगठन पूरे विश्व की राजनीतिक पार्टियों में सबसे मजबूत संगठन है। लोकसभा चुनाव सिर पर है ऐसे में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने के लिए कृत संकल्प है, और इस दिशा में लगातार बेहतर कदम उठा रहे हैं। विकास के बलबूते भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल शर्मा, रतन सागर, पंकज गर्ग, विजय शेखावत, सुरेंद्र चुघ, अनिल कुमार, जयपाल सरोहा, श्रीराम खटोड़, जयप्रकाश, योगेश भारद्वाज, राजेश मंडल, नितिन सरोहा, परमिंदर जांगड़ा, रणजीत शेखावत, मोहित सिंह, प्रवीण शर्मा, अरुण, सोनू कुमार, संदीप मलिक, वीरेंद्र दलाल, संदीप गुलिया, गजराज समेत काफी सं या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें