फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी रहें हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद गेट के बाहर बैठे रहें। इकाई प्रधान राजपाल, वरिष्ठ उप प्रधान अमित, उप-प्रधान सरोज, इकाई सचिव प्रदीप, प्रचार सचिव संजय, कार्यकारणी सदस्य राकेश, मनीष, फायर ब्रिगेंड से नवीन डागर, प्रदीप खत्री व अनील हड़ताल पर रहे। इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सरकार केसाथ तीन बार मैखिक रूप से समझौते हुए हैं। सरकार ने आज तक किसी भी फैसलों को धरातल पर लागू नहीं किया है। इसी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने दोबारा से आंदोलन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यही नहीं अगले चरण में 27 फरवरी को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी पदाधिकारी पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे। उन्होंने बताया जब भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन करते हैं तो सरकार कर्मचारियों से टेबल पर बातचीत करती है और सभी मांगों को मान लेती है मगर पत्र जारी नहीं किए जाते हैं। बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर संसद कूच करेंगे। इसमें पूरे देश से कर्मचारी भाग लेंगे। राजपाल प्रधान नें बताया कि ठेकेदार के सफाई कर्मचारी पिछले 19 दिनों से काम के लिए हर रोज अपने घर से आते है, मगर ठेकेदार कर्मचारियों को काम पर नहीं ले रहा है। ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों के सर्मथन में 21 फरवरी से बहादुरगढ़ के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है। अगर ठेकेदार ने जल्द ही हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया तो वे काम बंद कर धरने पर जाने पर विवश होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें