बादली। बूपनियां मार्ग से बाइक सवार दादा-पोता सोनीपत जा रहे थे। रास्ते में अंधेरा होने के चलते बाइक मवेशी से टकरा गई। बाइक चला रहे पोते ने हेलमेट रखा था। इस वजह से उसकी जान बच गई, जबकि हेलमेट न लगाने पर दादा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रिढ़ाणा निवासी रामहेर पुत्र भूूपसिंह अपने पोते मोहित के साथ बाइक पर सवार होकर बादली से सोनीपत अपने गांव की ओर जा रहा थे। बूपनियां गांव के पास बाइक के सामने एक मवेशी आ गया और टकराने के बाद बाइक सड़क पर गिर गई। इस दौरान रामहेर पत्थर में जा टकराया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें लग गई। जबकि मोहित घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया, जहां चिकित्सकों ने रामहेर को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि गाय की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।