फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजनाकार विभाग ने दो दर्जन अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से दादरी-चिड़िया रोड पर अवैध निर्माण गिराओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक निर्मित बिल्डिंगों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इन स्थानों पर पहले डीटीपी से अधिकृत रूप से रिहायशी कालोनी बसाए जाने की अनुमति लेने की प्रापर्टी मालिकों को चेतावनी दी गई। जिला नगर योजनाकार जेपी खासा ने बताया कि इस अभियान में दादरी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव और सदर थाना पुलिस का सहयोग लिया गया। जेसीबी चलाकर दादरी शहर के चिड़िया-कनीना रोड पर अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी में निर्मित इमारतों को गिराया गया। उन्होंने बताया कि 27 डीपीसी, चार चारदीवारी और तीन अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई वीरवार को की गई है। सदर थाना प्रभारी ने पुलिस सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया हुआ था। डीटीपी जेपी खासा ने कहा कि आम नागरिकों से कहीं भी प्रापर्टी डीलरों के बहकावे में आकर भूखंड नहीं खरीदने चाहिए। प्रमुख सड़कों के किनारे भी हरित पट्टी में निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें