कला अध्यापकों की भर्ती करें सरकार: रमेश
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वीरवार को बेरोजगार कलां अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कला अध्यापकों की नियमित करने की मांग सरकार से की गई।
बेरोजगार कला अध्यापक रमेश कुमार घसौला, धीरज कुमार व अनिल कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को नगर के रोज गार्डन में बेरोजगार कलां अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। रमेश कुमार ने बताया कि इस समय हजारों कला अध्यापक बेरोजगार हैं। नई भर्ती के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व राज्यपाल को पत्र भेजा जाएगा। स्थानीय विधायकों को भी भर्ती की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। रमेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार 2013 से कला अध्यापकों की पात्रता परीक्षा लेती आ रही है लेकिन कला अध्यापकों की भर्ती नहीं की जा रही है। जबकि हजारों पद विद्यालयों में रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पड़ोसी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में दो- तीन बार कला अध्यापकों की भर्ती हो चुकी है।
----------------------