फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने की छापामारी, परचून की दुकानें हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सेफ्टी ऑफिसर ने की छापामारी, परचून की दुकानें हुई बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
बौंदकलां के मुख्य बाजार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के अचानक छापामारी करने से परचून दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने एक दुकान से वेजीटेबल ऑयल के सैंपल भी लिए हैं। मंगलवार देर शाम को मुख्य बाजार में फूड सेफ्टी अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम पुलिस के साथ मुख्य बाजार स्थित एक परचून की दुकान पर पहुंची। वहां पर टीम ने दो ब्रॉडों के वेजीटेबल ऑयल के डिब्बे कब्जे में लिए हैं। परचून की दुकान पर छापे की सूचना मिलते ही पूरे बाजार के परचून दुकान चलाने वाले विक्रेता अपनी अपनी दुकानों के शटर गिराकर निकल गए। टीम करीबन एक घंटा तक मुख्य बाजार में रही। टीम के आने की सूचना पर बस स्टैंड पर परचून की दुकानें बंद हो गई। फूड सेफ्टी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी कि मुख्य बाजार में घटिया स्तर का सामान बेचा जा रहा है। सूचना पर ही रेड मारी गई है। टीम ने अपने साथ वेजीटेबल ऑयल के डिब्बे लेकर गई है। टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें