फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान पर एससी कर्मचारी देंगे आठ को धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर एससी कर्मचारी आठ को देंगे धरना
विज्ञापन

चरखी दादरी (ब्यूरो)।
कुरुक्षेत्र की रविदास धर्मशाला में ऑल हरियाणा शेड्यूल कॉस्ट फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें आईएएस अनिल कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। खंड बौंद कलां हजरस प्रधान ज्योति मोरवाल ने बताया कि पूर्व सरकार ने एससी के उचित प्रतिनिधित्व के बारे में पी राघवेंद्र राव कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने यह सर्वे किया था कि सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति का उचित प्रतिनिधित्व है या नहीं। राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट एससी के पक्ष में आई थी। सरकार ने दोबारा से अनिल कुमार आईएएस के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। यह भी एससी के पक्ष में है लेकिन सरकार की मंशा इसे लागू करने की नहीं है। सरकार इस मामले को लटकाना चाहती है ताकि एससी को पदोन्नति मामले में उचित प्रतिनिधित्व न मिले। ज्योति मोरवाल ने बताया कि इस संबंध में खंड बौंद कलां और दादरी के सभी एससी कर्मचारी 8 अक्तूबर को बावल में जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल के निवास पर रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए एक दिवसीय धरना देंगे। इस मौके पर मनोज, अक्षय कुमार, धर्मबीर, सतबीर, सुरेंद्र, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें