अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास केवल कहने भर के लिए नहीं है, बल्कि संगठन और सरकार की यही कोशिश है। इसे पूरी तरह से धरातल पर उतारना है। मनोहर लाल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार ने गांवों के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। यह बात बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने गांव सांजरवास में ग्राम पंचायत के सहयोग से निर्मित श्मशान घाट के हॉल और चबूतरे के उद्घाटन पर कही। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी प्रियंका, सरपंच रिंपी रानी, शीला, अनीता, रामबाई, ऊषा देवी, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सतीश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर विकास, दिनेश, कुलदीप एडवोकेट, ओमपाल, ईश्वर पंच, हरपाल चौहान, राज गोठडा, कालू पंच, पप्पू नंबरदार, पवन नंबरदार, दीपक, प्रह्लाद पंच, ईश्वर बीडीसी, सुनील राठी, मंगलीराम, गजेंद्र राघव, कुंदन स्वामी, मित्रपाल, अमरजीत सिंह, विकास पंच व कुलदीप पंच आदि उपस्थित थे।