चरखी दादरी। गांव रामलवास की अरावली पहाड़ी मंदिर में भंडारे और हवन आयोजित किया। इसमें क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सर्वमंगल की कामना के साथ यजमानों ने हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद भंडारा हुआ। इसमें श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेंद्र गिरी महाराज, सरपंच सुरेंद्र कुमार, सोमबीर, मुकेश कुमार, धर्मपाल, भल्लेराम, मंदरूप, मीनू, प्रकाश आदि ग्रामीण उपस्थित थे।