फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली से कांग्रेस के टिकट के लिए 21 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। हलके से कांग्रेस टिकट के लिए 21 ने आवेदन किया है। कार्यकर्ताओं ने आवेदन के साथ ही क्षेत्र में प्रचार भी जोरों पर किया है। आवेदन करने वालों में स्थानीय विधायक कुलदीप वत्स सहित दो पूर्व जिला पार्षद और एक वर्तमान जिला पार्षद शामिल है जबकि दो महिला कार्यकत्र्ताओं ने टिकट मांगी है।
विज्ञापन

आवेदन करने वालों में स्थानीय विधायक कुलदीप वत्स शामिल है। पूर्व जिला पार्षद जगबीर निमाना और मामन ठेकेदार ने टिकट मांगा है। वर्तमान में जिला पार्षद अंकूर गुभाना ने आवेदन कर सभी को हैरान कर दिया है। अंकूर ने पंचायत चुनाव के दौरान हरियाणा में तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी जबकि विधायक वत्स के खास माने जाते थे लेकिन अब टिकट मांगकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हैं। इसके अतिरिक्त नरेश हसनपुर, नरसिंह, उदयभान, सुभाष दीवान, चांद, रविंद्र पाल, हरीश कुकड़ोला, मनराज, उदयभान पूनिया, अजीत, बिजेंद्र और सुनील है। दो महिलाओं में ज्योसना धनखड़ और ज्योति ने भी टिकट मांग के लिए फार्म जमा करवाया है। टिकट मांनग के बाद सभी कार्यकत्र्ताओं ने लोगों के बीच प्रचार भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें