फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी बूथ महिला सशक्तीकरण का उदाहरण : जून

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने कहा कि निर्वाचन आयोग की अनुपालना करते हुए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जा रहे सखी मतदान केंद्र महिला सशक्तीकरण का साक्षात उदाहरण बनेंगे। उपायुक्त शुक्रवार को संवाद भवन परिसर में सखी मतदान केंद्र के संचालन के लिए पोलिंग पार्टी के रूप में कार्य करने वाली महिला कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने संवाद भवन में पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर के लिए लगाए गए कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 64-बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सखी मतदान केंद्र के लिए मतदान केंद्र संख्या 59 व 64 को बनाया गया है। मतदान केंद्र 59 बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर में तथा मतदान केंद्र संख्या 64 सेक्टर 6 में ही स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। वहीं 65-बादली विधानसभा क्षेत्र में सखी मतदान केंद्र बूथ नंबर 30 सिलानी पाना जालिम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व बूथ नंबर 90 राजकीय प्राथमिक पाठशाला बादली को बनाया गया है। 66-झज्जर आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 83 व 84 वैदिक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 67-बेरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 97 राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाग दो बेरी तथा व बूथ नंबर 99 राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाग एक बेरी में सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें