हरदयाल स्कूल की छात्रा ने फिर मारी बाजी
बहादुरगढ़। रोहतक के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मे विभागीय स्तर पर पावरपाइंट प्रेजेटेशन (पीपीटी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पद्रंह जिलों के विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के हरदयाल पब्लिक विद्यालय की ग्यारहवी कक्षा की छात्रा खुशी बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रोहतक जिले की न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकृति व सम्मानित अतिथि शिक्षा अधिकारिणी सुनीता रोहिल्ला रही। अनूठी उपलब्धि पर जिले के उप शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सागवान ने छात्रा को 3100 की धनराशि से पुरस्कृत किया। विद्यालय को छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है। स्कूल निदेशक अनुराधा यादव ने छात्रा को बधाई दी।
----