फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ीजट में मर्डर की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गांव खेड़ी जट में दो भाइयों की हत्या की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही। बाद में सूचना देने वाला व्यक्ति अपने मकान पर सोता हुआ मिला। व्यक्ति ने झूठी सूचना देने के बाद मोबाइल फोन भी बंद कर लिया, जिससे पुलिस गांव में भटकती रही। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी दिलबाग सिंह ने रात 3 बजे पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी अशोक दहिया टीम के साथ खेड़ी गांव पहुंचे। गांव में कोई भी हत्या की वारदात नहीं मिली, जबकि सूचना देने वाले दिलबाग सिंह को मोबाइल फोन भी बंद मिला। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दिलबाग की तलाश की। दिलबाग सिंह अपने घर पर सोता हुआ मिला। पुलिस थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि दिलबाग सिंह मानसिक तौर पर कमजोर है। पहले भी परिजनों को कई बार हत्या की आशंका जता चुका है जबकि उनकी किसी भी प्रकार से कोई रंजिश नहीं बताई गई है। परिजनों ने दिलबाग का मानसिक संतुलन खराब होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने झूठी सूचना देने का मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें