फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गई थी युवती, वापस नहीं लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। घर से अस्पताल के लिए निकली एक युवती चार दिन बाद भी घर नहीं लौटी है। परिजन उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। अब परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस को दी सूचना में लाइनपार की निवासी एक महिला ने कहा है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी गत 18 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे सरकारी अस्पताल में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। देर शाम तक नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। तब से लेकर अब तक सभी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर पता किया जा चुका है लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस उसे तलाशने में मदद करे। लाइनपार थाने से मामले के जांच अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। अन्य थानों-चौकियों में सूचना जारी कर दी गई है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें