फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक वर्ग कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों, अखिल भारतीय राज्य सरकारी फेडरेशन, सर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मिनिस्ट्रियल (लिपिक वर्ग) स्टाफ भी शामिल हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी बौंद कलां, झोझू, बाढड़ा, दादरी, जिला मौलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर रहा। इन कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। एसोसिएशन जिला अध्यक्ष विजय लांबा , मुख्य वक्ता राज्य अध्यक्ष संदीप सांगवान और उपाध्यक्ष शर्मिला हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। वेतनमान की बात हो या पदोन्नति कर्मचारी लगातार पिछड़ रहे हैं। विजय लांबा ने कहा कि कर्मचारियों व आम लोगों में राजकीय विभागों को निजी हाथों में सौंपने को लेकर गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।इस अवसर पर कृष्ण भागवी, सरोज देवी, सतपाल सिंह, सुमेर सांगवान, भूपेंद्र, विजय शर्मा, चांद सिंह, धर्मेंद्र, इंद्रजीत, जोगेंद्र, कृष्ण, महीपाल, जगत, रामफल, रविंद्र जाखड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें