जिला दादरी जांगिड़ समाज बलराज सिंह के समर्थन में एकजुट : दयाराम जांगड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक महासभा की जिला कार्यकारिणी व सदस्यों की आम सभा स्थानीय काठ मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में हुई।
बैठक में 17 दिसंबर को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा से एकमात्र उम्मीदवार बलराज सिंह जांगड़ा को समर्थन दिए जाने पर सहमति बनी। प्रदेश संगठन मंत्री सूबेदार दयाराम जांगडा ने बताया कि बलराज सिंह योग्य, शिक्षित, ईमानदार व समाज हित में कार्य करने वाला उम्मीदवार है। बलराज सिंह पिछले कई सालों से समाज की भलाई के कार्यों में जुटे हैं इसलिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से जांगिड़ समाज तरक्की करेगा। ब्लॉक प्रधान बलबीर सिंह बलकरा ने बताया कि बलराज जांगड़ा के समर्थन में गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में नफे सिंह रावलधी, सुरेंद्र सिंह जांगड़ा ने भी विचार रखे।