चरखी दादरी (ब्यूरो)। रविवार को पेट्रोल तीन पैसे सस्ता और डीजल चार पैसे महंगा मिलेगा। भिवानी पेट्रोल पंप एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार धवन ने बताया कि रविवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर डीजल का रेट 54.05 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 63.55 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल का भाव 63.56 और डीजल 54.06 रुपये प्रति लीटर रहेगा। वहीं भारत पेट्रोलियम पर भी डीजल का रेट 54.07 और पेट्रोल का रेट 63.57 रुपये प्रति लीटर रहेगा।