फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 साल में भी बनकर तैयार नहीं हुआ 200 बेड का अस्पताल

Thu, 29 Aug 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ में बन रहा 200 बेड का अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ष 2018 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ में 200 बेड के अस्पताल का निर्माण की आधारिशला रखी थी। इस काम वर्ष 2022 में पूरा होना था, लेकिन आज तक यह बनकर तैयार नहीं हुआ। कभी कोरोना काल तो कभी अन्य कारणों के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका। लगातार तारीखें बढ़ती रही। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अब काम को पूरा कराने के लिए रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया गया है। यह लगभग 10 करोड़ का है। संभावना है कि चुनावों के बाद यह टेंडर लगेगा और काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2025 तक अस्पताल पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल को जिले में 200 बेड का दर्जा मिला हुआ है, इसलिए यहां पर भवन को विस्तार दिया जा रहा है। 40 करोड़ से ज्यादा लागत से छह मंजिला इमारत का निर्माण शुरू हुए छह साल का वक्त हो चुका है। बीच में कोरोना की वजह से तो अब बजट के अभाव में काम बंद है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 10 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा जाना है। वह चुनाव के बाद होगा। इसके बाद कार्य में तेजी आएगी। इस भवन के बनने से मरीजों को ओपीडी के बाहर वेटिग एरिया भी ज्यादा मिल सकेगा। अस्पताल के स्तर पर भी कई ऐसी व्यवस्थाएं हो सकेंगी, जिनके लिए फिलहाल यहां प्रबंधन को दिक्कत आ रही है। हरियाणा के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 28 नवंबर 2018 को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में 100 बेड की अतिरिक्त इमारत का शिलान्यास किया था। बहादुरगढ़ का नागरिक अस्पताल अभी 100 बेड का है और दूसरे 100 बेड बनने पर बहादुरगढ़ का नागरिक अस्पताल प्रदेश में उपमंडल स्तर पर 200 बेड का पहला अस्पताल बन जाएगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के अनुसार चुनावों के बाद कार्य में तेजी आएगी। मार्च 2025 तक भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया गया है। टेंडर प्रक्रिया चुनावों के बाद शुरू होगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर होगा और काम शुरू हो जाएगा। करीब 80 से 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


दीपक कुमार गोयल सिविल कांट्रेक्टर
एजेंसी द्वारा अस्पताल का कार्य किया जा रहा था। 10 करोड़ का एस्टीमेट रिवाइज तैयार किया गया है। चुनावों के बाद प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य शुरू कराया जाएगा। अगले छह महीने में अस्पताल का कार्य पूरा करते हुए जनता को समर्पित होगा।
विज्ञापन


-विजेंद्र कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें