08jjrp24- झज्जर। शहर की अनाज मंडी धान की भराई करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र से किसानों को 200 बैग यूरिया वितरित किया गया। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान से किसानों को 150 क्विंटल पछेती किस्म का गेहूं बीज वितरित किया गया। किसान लगातार यूरिया और पछेती किस्म का गेहूं का बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर आज गेहूं का बीज और आने की संभावना है।