फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अयोध्या में धर्मशाला बुक करने के नाम पर 20 हजार की ठगी

Sun, 26 Jan 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव खेड़ी खुम्मार निवासी एक व्यक्ति के साथ अयोध्या में धर्मशाला बुक करने के नाम पर 20 हजार 650 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी खुम्मार निवासी राकेश ने बताया कि वह जल बोर्ड उत्तमनगर दिल्ली में नौकरी करता है। परिवार व गांव के व्यक्तियों के साथ घूमने के लिए 10 फरवरी को अयोध्या जाना था। उसने दिल्ली में किसी अंजान व्यक्ति से अयोध्या में धर्मशाला बुक करने के लिए मोबाइल नंबर मांगा। उसके बताए नंबर पर धर्मशाला बुक करने के लिए दो बार में रुपये भेजे। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। अब वह नंबर भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें