झज्जर। लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। इस बार भी नोटा ने कमाल कर दिखाया। जिले की चारों विधानसभा में 21 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिनको नोटा से भी कम वोट हासिल हुए हैं। झज्जर की बात करें तो नोटा को जिले की चारों विधानसभा से कुल 940 मत मिले हैं, जबकि 5 प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी बचे 20 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। सबसे कम वोट मास्टर रणधीर सिंह को मिले हैं। उनको चारों विधानसभा से मात्र 61 वोट मिले। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े थे। इन प्रत्याशियों को नोटा से ज्यादा वोट मिले हैं, इनमें मुख्य रूप से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा, भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, जजपा प्रत्याशी रवींद्र, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य से राकेश सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी बिशम्बर कुमार शामिल हैं।
झज्जर की चारों विधानसभा में किस प्रत्याशी को कितने मिले मत
रवींद्र 2322
एडवोकेट आदित्य धनखड़
113
जगबीर सिंह
226
जयकरण मांडोठी
167
राकेश सिंह
1237
विनोद कुमार
222
विशेष बामल
126
सतीश कुमार
225
सुरेंद्र
159
अरविंद्र
142
अरविंद्र कुमार शर्मा
135
अशोक कुमार
248
उदयवीर
684
कलावती
818
प्रवीण कुमार
890
बिशम्बर कुमार
1286
मनजीत
114
मनीषा
164
योगेश शर्मा
89
मा. रणधीर सिंह
93
ललित कुमार
61
विनय
76
संजय
91
सतीश कुमार
258