फोटो : 01रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। बीकानेर मंडल के सादुलपुर-हिसार और सादलपुर-हनुमानगढ़ रेलखंड के मध्य अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इससे रेवाड़ी होकर हिसार और दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनें 19 सितंबर को आंशिक रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अनुरक्षण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार ट्रेन जो 19 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 19 सितंबर को हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यानी कि यह ट्रेन हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।