फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक साल में 22 मोस्ट वांटेड और वांछित आरोपी गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एसपी एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों और दोषियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी है। विशेष अभियान के तहत कारगर कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के 180 वांछित उद्घोषित अपराधी, 180 बेल जम्पर, एक पेरोल जंपर तथा 22 ईनामी माॅस्ट वांटेड बदमाशों को पकड़ा गया। जिनमें एक लाख रुपये का इनामी मोस्ट वांटेड एक, 55 हजार का एक, दस-दस हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड दो तथा पांच -पांच हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड 18 आरोपी शामिल हैं। वर्ष 2023 में जुआ सट्टा इत्यादि को रोकने के लिए मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए जिला के विभिन्न थानों में स्थानीय पुलिस द्वारा 90 मामले दर्ज किए गए, जिनमें अलग-अलग स्थानों से 142 आरोपियों को छापामार कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ काबू किया गया। जुआ-सट्टा के मामलों में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 840495 रुपये की नगद बरामदगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें