बादली। पुलिस की टीम द्वारा गाड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की गाड़ी भी बरामद की है।
थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की गुभाना गांव निवासी मुकेश ने शिकायत में बताया था कि दो दिन पहले 6 जुलाई ईको गाड़ी मकान के बाहर से चोरी हो गई। सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि गांव ही दिलबाग घर के अंदर तक झांक रहा है और कृष्ण गाड़ी को चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया। मुकेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलबाग निवासी गुभाना और कृष्ण निवासी मांडोठी के तौर पर की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी कि गाड़ी बरामद कर ली गई। संवाद