फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीम ने मिठाई की दुकानों से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न भागों में मिठाई की दुकानों पर छापामारी कर मिठाई के सैंपल लिए हैं। टीम के शहर में पहुुुंचने पर अधिकतर मिठाई विक्रेता दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर खिसक गए। विभाग की टीम ने गुजिया का सैंपल लिया है। यह सैंपल चंडीगढ़ जांच के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. अंकुर नागर, डॉ. राजकिशोर और नितेश ने शहर के विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान शहर के लोहारू रोड, रेलवे रोड, हीरा चौक सहित कई भागों में मिठाई की दुकानों पर मिठाई की गुणवत्ता जांची गई। दुकानदारों से मिठाई की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। डॉ. अंकुर नागर ने बताया कि इस दौरान लोहारू रोड स्थित मिठाई की दुकान से गुजिया का एक सैंपल लिया गया है। यह सैंपल लैब में जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम को देखकर शहर में मिठाई की दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरे और दुकानदार दुकानें बंद कर इधर- उधर खिसक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें