चरखी दादरी। होली पर हर साल होने वाले श्योसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 21 मार्च को होगा। इस आयोजन को लेकर सोमवार को विधायक राजदीप फौगाट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्योसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र के 40 साल की आयु से अधिक के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेंगे। बैठक में पार्षद मनोज वर्मा, दिलबाग सिंह बिठलिया, राजेश, संजीव जैन, पूर्व पार्षद सुनील, राजेश खन्ना, महेंद्र यादव, श्रीभगवान सैनी, अंकित फौगाट, धर्मेंद्र जाबला, नवीन, चेतन, शंभू, ईश्वर लांबा, कपिल आदि उपस्थित थे।