आम आदमी पार्टी की बेरी में बैठक आज
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। आम आदमी पार्टी की 3 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे बेरी विधानसभा क्षेत्र की बैठक बेरी पार्टी कार्यालय नजदीक पीएनबी एटीएम के साथ वाली गली में होगी। रोहतक लोकसभा अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा ने बताया बैठक में बेरी हल्के के सभी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे, इस बैठक में हरियाणा में काम देख रहे दिल्ली से विधायक प्रवीन कुमार एवं ऑर्ब्जवर मोहन कुमार भी हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में संगठन विस्तार से लेकर बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बेरी विधानसभा में पिछले 2 महीने से चल रहे डोर टू डोर कैंपेन पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।