फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगा युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर की प्रीतम कॉलोनी निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है। बुधवार की सुबह अमित ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला। उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताते हैं कि युवक दिमागी रूप से परेशान चल रहा था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें