फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ अभ्यास करती है रितु पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बुपनियां में जिला केसरी का खिताब जीतने वाली रितु पहलवान अपने पति श्रीभगवान दलाल के साथ अभ्यास करती है। देश के लिए एशियन और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी है। मूलत: सोनीपत जिले की 25 वर्षीय रितु ने करीब आठ वर्ष पहले कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। कुछ समय के अभ्यास में ही रितु की कामयाबी का सिलसिला शुरू हो गया। ढाई वर्ष पहले ही रितु का विवाह मांडोठी निवासी श्रीभगवान के साथ हुआ। शादी हुई तो रितु को पति के रूप में एक पहलवान साथी मिल गया। श्रीभगवान भी नेशनल मेडलिस्ट हैं। शादी के बाद रितु ने पति के साथ ही अभ्यास शुरू कर दिया। पति के साथ से उसके खेल में और निखार आया। एक के बाद एक जीत दर्ज करने लगी। रितु नेशनल में 20, इंटरनेशनल में पांच मेडल जीतने के अलावा 10 बार भारत केसरी बन चुकी है। अमर उजाला से बातचीत में रितु ने अपनी अब तक की सफलता का श्रेय पति व परिजनों को दिया है। रितु ने कहा कि पति के सहयोग से ही वह सफलता हासिल कर पा रही है। फिलहाल अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है। यह चैंपियनशिप अप्रैल माह में होगी। इसके लिए वह वीरवार की शाम को ही लखनऊ कैंप में रवाना हो गई। बीच में आकर हरियाणा केसरी दंगल में भी भाग लेंगी। उधर, ससुर मंगतराम ने कहा कि रितु बहुत अच्छी पहलवान है। पहले भी जीत दर्ज कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है। उन्हें पूरा यकीन है कि रितु हरियाणा केसरी दंगल और एशियन चैंपियनशिप में जीत दजऱ करेगी।

रितु की उपलब्धियां
-सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड
-कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड
-नेशनल गेम्स में गोल्ड
-जूनियर नेशनल में गोल्ड
-एशियन चैंपियनशिप में मेडल
-ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड
-सब जूनियर नेशनल में गोल्ड
-सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में सिलवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें