फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरीशुदा बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि उनकी टीम नजफगढ़ रोड पर बाईपास के पास नाके पर तैनात थी। टीम ने एक बाइक रुकवाई। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने चालक से दस्तावेज मांगे लेकिन चालक बाइक संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। चालक की पहचान रिपुल निवासी जटवाड़ा के तौर पर हुई, जबकि पिछली सीट पर आर्य नगर का अखिलेश बैठा था। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ में युवकों ने बाइक चोरी की वारदात कुबूल कर ली। यह बाइक कुछ दिनों पहले सेक्टर 9 से चोरी की गई थी। यह बाइक फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुभाष की थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

---फोटो 11 : पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें