फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल सेवाएं देने में लगातार तीसरी बार प्रदेश में टॉप रहा चरखी दादरी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा है कि सरल सेवाओं में इस माह भी प्रदेश में प्रथम पर नवगठित दादरी जिला बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन विभागीय सेवाएं नागरिकों को प्रदान करने में दूसरे जिलों को दादरी से सीख लेनी चाहिए। डॉ. राकेश गुप्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ अंत्योदय, सरल केंद्र, सक्षम हरियाणा, हरपथ आदि योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, रजिस्ट्री, रिहायशी जन्म प्रमाण पत्र, सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करना आदि 100 से अधिक सेवाएं दी जा रही हैं। इन सेवाओं के मामले में चरखी दादरी प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां के सरल केंद्र में नागरिकों को श्रेष्ठ सेवाएं दी जा रही हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि दादरी में बौंद खंड सक्षम बन चुका है। अब इस ब्लॉक को सक्षम प्लस बनाना है। उन्होंने इस विषय में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह से बात की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा को बाढढ़ा खंड को सक्षम बनाने के लिए राजकीय विद्यालयों में अधिक मेहनत करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, सुशासन सहयोगी बिपिन दुबे, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनिता पंवार, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक रमेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी केएल भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण, प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी, राजबाला फौगाट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें