फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजातंत्र में मताधिकार बहुत महत्वपूर्ण: राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजातंत्र में मताधिकार बहुत महत्वपूर्ण: राजकुमार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एपीजे कन्या महाविद्यालय में वीरवार को आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने शिरकत की और नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार की शक्ति के बारे में जागरूक होते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को मतदान की शपथ दिलवाई और नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में मताधिकार का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। मतदाता अपने मताधिकार से ही सरकार का गठन करते हैं। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं विशेषकर लड़कियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी नागरिकों को बराबर का अधिकार प्राप्त है। इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यालय और बीएलओ के माध्यम से नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर तहसीलदार नवनीत, चुनाव कानूनगो राजपाल, कॉलेज प्राचार्य स्नेहलता, जगबीर सिंह, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, शमशेर, गुणपाल, कालेज के विद्यार्थी व अन्य संबंधित अधिकारी व मतदाता उपस्थित थे।
फोटो 07
नए मतदाता को वोटर कार्ड देते जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें