फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटपुट स्पर्धा में तीन स्वर्ण सहित जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉटपुट में करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

रअमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में दो दिवसीय 31वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप की शॉटपुट स्पर्धा में चरखी दादरी के खिलाड़ियों ने क्लीन स्विप किया है। अंडर-14 आयुवर्ग में कुनाल कन्हेटी, अंडर-16 आयुवर्ग में विक्रांत और अंडर-18 आयुवर्ग में दीपेंद्र डबास ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके अलावा भाला फेंक के अंडर-16 आयुवर्ग में मंजीत फौगाट ने रजत पदक प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी 16 से 20 नवंबर तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संजय शास्त्री ने बताया कि बलिदान स्मारक स्टेडियम के चारों खिलाड़ी कोच देवेंद्र डबास, प्रेम जांगड़ा और बिजेंद्र फौगाट की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले भी 13 से 15 अक्तूबर तक पंजाब में आयोजित 29वीं उत्तर भारतीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुनाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। दीपेंद्र डबास ने अंडर-18 शॉटपुट में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अमित कुमार, विकास कुमार, धर्मबीर सिंह, नवीन कुमार, पूर्णिमा फौगाट, कोच शकुंतला फौगाट, मनफूल सिंह, सरपंच कन्हेटी नरेश कुमार, जिला दादरी एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रधान राजकुमार खेड़ी सनवाल, राजेश, राजेश फौगाट, जिला पार्षद किरण कलकल, प्राचार्य नरसिंह चाहार, नवीन श्योराण, रमेश जाखड़, अनिल शर्मा, विजय मोरवाला, सुंदरपाल फौगाट, हंसराज शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें