फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वीजा दिलाने के नाम पर 189000 ठगे, केस दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोनीपत के कथूरा हाल आदर्श नगर झज्जर निवासी एक व्यक्ति को जॉब का झांसा देकर वीजा बनवाने के नाम पर एक लाख 89 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनीपत के कथूरा हाल आदर्श नगर झज्जर निवासी अशोक ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह प्राइवेट जॉब करता है। 30 अक्तूबर 2023 को उसकी आईडी पर जॉब के लिए मेल आया। उसने उस पर अपने कागजात भेज दिए। उन्होंने एग्रीमेंट भेजा। उसने उसे साइन कर भेज दिया। उसके बाद उन्होंने कनाड़ा वीजा के लिए बोला। उसने अपने पासपोर्ट की कॉपी व वीजा फीस 8 नवंबर 2023 को 30220 रुपये भेज दिए। उसके बाद 9 नवंबर को 96590 रुपये भेजे। इसके बाद 69351 रुपये भेजे। फिर उन्होंने दो लाख रुपये मांगे। इस पर उसे शक हुआ। वह अंबेसी में गया तो वहां जाकर पता लगा कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है। उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें