बेरी। गांव दूबलधन माजरा स्थित स्वामी नितानंद महाराज की पवित्र तपोस्थली जटेला धाम में हर वर्ष की भांति 21 मार्च को फाग के दिन विशाल भंडारे व सत्संग का आयोजन किया जाएगा। महंत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि यह महोत्सव हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें गांव का हर व्यक्ति बढ़ चढ़ कर भाग लेता है। जटेला धाम में तैयारियों को लेकर धाम को फूलमालाओं व लाइटों से सजाया जा रहा है और मंदिर में देश-प्रदेश से लोग आते है और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जटेला धाम में 20 मार्च को अखंड पाठ का शुभारंभ होगा और 21 मार्च को सुबह 9 बजे अखंड पाठ की आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आश्रम में यह पर्व मनाने के लिए तैयारी चल रही है, ओर इस दिन सुरक्षा का विशेष प्रबंध होता है।