फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चे से की पिटाई से परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के एक निजी स्कूल में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्कूल डायरेक्टर पर बच्चे की पिटाई करने का आरोप लगाया है। नई बस्ती के निवासी नरेंद्र ने कहा है कि उसका बेटा हेमंत बराही रोड स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को हेमंत स्कूल गया था। स्कूल छुट्टी से कुछ देर पहले डायरेक्टर ने हेमंत की पिटाई की। उन्हें इस बात का पता चला तो वे स्कूल गए। इसके बाद हेमंत का नागरिक अस्पताल में इलाज कराया। उधर, स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि उक्त बच्चे के साथ कोई मारपीट नहीं की। असल में उक्त बच्चे ने स्कूल की छुट्टी होने पर छात्राओं पर गुलाल फेंका था। छात्राओं ने स्कूल में आकर शिकायत दी तो उक्त बच्चे को सख्ती से समझाया गया था। वहीं सिटी थाने से सुनील कुमार ने कहा कि नागरिक अस्पताल से उन्हें सूचना तो प्राप्त हुई थी लेकिन किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें