फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71.59 लाख की लागत से आसौदा सिवान में बनेगा सामुदायिक भवन और कुश्ती हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने शुक्रवार को गांव आसौदा सिवान में 71 लाख 59 हजार की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और कुश्ती हॉल का शिलान्यास किया। सामुदायिक भवन के बनने के बाद गांव के लोगों को काफी लाभ होगा, वहीं कुश्ती हाल बनने से पहलवानों को अभ्यास करने में सुविधा मिलेगी। दलाल ने बताया कि गांव के सामूहिक कार्यों और शादी विवाह जैसे दूसरे कार्यक्रमों के लिए इस भवन का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। वहीं, खेल स्टेडियम की चहारदीवारी के साथ उसमें एथलेटिक्स ट्रैक भी बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन पर 37 लाख 70 हजार और कुश्ती हॉल के निर्माण पर 33 लाख 89 हजार रुपये का खर्च आएगा। इस मौके पर विनोद प्रधान, कालू नंबरदार, दयानंद, प्रकाश, पंडित रामफल, आशीष, सुखबीर, रामफल, राजेन्द्र, सुखबीर, सतीश, विरेंद्र, टिंकू, सत्ते, डॉ. दीपक, जसविंद्र, संदीप, लीला, प्रवीन, नीतेश, हन्नी, बंटी, दीपक, गौरव, काला, मुकेश, सोनू, टिन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें