फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। कच्चा बाबरा रोड पर रेलवे लाइन के अंडरपास के निकट एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सड़क के साथ गड्ढे में पलट गया और ट्रैक्टर सवार दो युवक उसके नीचे दब गए। इस कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिए। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के छावनी मोहल्ला निवासी साहिल पुत्र जीते सैनी अपना ट्रैक्टर लेकर उत्तर प्रदेश के माला गांव निवासी रामनिवास पुत्र शिवभगवान के साथ अपने खेत में जा रहा था। रामनिवास पिछले कई दिनों से झज्जर में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। जब बाबरा गांव के निकट रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन के अंडरपास के निकट पहुंचे तो एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
................
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वेदपाल, एसएचओ, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें