फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में अफसर बना किसाना का बेटा सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में अफसर बना किसान का बेटा सुनील
विज्ञापन

झज्जर।
भारतीय सैन्य अकादमी से पास आऊट होकर अच्छेज गांव निवासी सुनील अब सेना में अब अफसर बन गया है। अच्छेज गांव निवासी सुनील सोलंकी के पिता बलवान सोलंकी किसान हैं और उनकी मां गृहणी हैं। सुनील सोलंकी ने सर्वप्रथम एयर फोर्स को ज्वाइन किया था, जिसके बाद सीडीएस का टेस्ट क्लियर किया और एसएसबी में पास आउट हुआ। सुनील सोलंकी ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा चाचा नरेश व डॉ. सुरेश सोलंकी को दिया। सुनील ने बताया कि उनके दोनों चाचा उसके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। सुनील के बड़े भाई दीपक आरपीएम में सेवारत हैं और उनकी भाभी रेलवे में टीटी के पद पर तैनात हैं। वहीं सुनील की चाची पूनम सोलंकी अच्छेज पहाड़ीपुर गांव के राजकीय स्कूल में बतौर प्राचार्या सेवारत हैं। सुनील के सेना में अफसर बनने के बाद उनके दादा बलबीर ने कहा कि उनके पोते ने उनका सपना पूरा कर दिया। वे चाहते थे कि उनका पोता सेना में अफसर बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें