आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 20 को
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। जिला आयुर्वेद विभाग की ओर से 20 मई रविवार को शहर स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क आयुर्वेदिक/ होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी दलबीर राठी ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। चिकित्सा शिविर में निशुल्क जांच के साथ-साथ रोगियों को दवाईयां भी निशुल्क दी जाएगी। निशुल्क चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद व होम्योपैथिक पद्धति से इलाज किया जाएगा। दलबीर राठी ने कहा कि निशुल्क जांच शिविर को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ उठाना चाहिए। आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति सदियों पुरानी भारतीय प्रमाणिक चिकित्सा पद्धति है। इन पद्धतियों से हुए इलाज उपरांत कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।