अभिभावक सम्मान समारोह कल
बहादुरगढ़।
गायत्री परिवार की ओर से शहर के स्वामी धर्मदास सत्संग भवन में 13 मई को अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नवंबर 2017 में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 9 बजे शुरू होगा। सवा 10 बजे अभिभावक सम्मान समारोह होगा। यह जानकारी गायत्री परिवार के प्रवक्ता ने दी।
---------