फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्हावास सेंटर के गणित विषय की परीक्षा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा वीरवार को दसवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें बोर्ड के विशेष फ्लाइंग दस्ते ने साल्हावास के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो सामने आया कि परीक्षा की पवित्रता को भंग करने में ड्यूटी स्टाफ संलिप्त है। इसके चलते बोर्ड की टीम ने परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा की। जिस पर बोर्ड सचिव ने वीरवार को आयोजित गणित विषय की परीक्षा रद्द कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें