फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 75 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में 75 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन

बौंदकलां।
गांव बौंदकलां के गवर्नमेंट कालेज में बुधवार केे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एडीसी अजय सिंह तोमर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हर रक्तदाता एक जिंदगी को दम तोड़ने से बचाता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान किया गया। अतिरिक्त जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि रक्त कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। रक्तदान करने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। एक यूनिट रक्तदान करने से शरीर पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। एडीसी अजय सिंह तोमर ने पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या मंजू शर्मा ने एडीसी अजय सिंह तोमर का अभिनंदन किया। उन्होंने एडीसी के सामने महाविद्यालय के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन बनवाए जाने की मांग भी रखी। इस पर एडीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि वे जल्द ही इस बारे में कार्रवाई करेंगे। पीजीआईएमएस रोहतक से पहुुंची ब्लड बैंक की मोबाइल वैन टीम ने मोबाइल वैन में ही युवाओं का ब्लड लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या मंजू शर्मा और रक्तदान के प्रायोजक डॉ. राजेश कुमार लांगयाण और अनिल परमार ने एडीसी अजय सिंह तोमर को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डॉ. एकता शर्मा, नवीन कुमारी, सुरेंद्र कुमार, अनीता, सुमित्रा बैरागी, अर्चना कुमारी, सोमबीर जांगड़ा और महेश शर्मा समेत स्टॉफ सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें