चरखी दादरी। झोझू कलां के शिव मंदिर परिसर में दलित समुदाय गांव-13 की पंचायत हुई। दयानंद नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में कन्नी प्रधान का चुनाव भी हुआ। इसमें कबूल सिंह पूर्व इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस का नाम प्रस्तावित किया गया। विपक्ष में कोई भी नाम नहीं आने से कबूल सिंह को निर्विरोध 13 गांव का कन्नी प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान समुदाय के प्रमुख लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूबेदार प्रेमचंद, बलवान सिंह कानूनगो, हवलदार सूरजभान, रामसिंह हवलदार, रामकिशन जेई, राजकुमार, राजेंद्र एडवोकेट, हवा सिंह, बलवान सिंह, राजबीर, दलबीर, धर्मपाल, राजकुमार, बलवान आदि मौजूद थे।