बहादुरगढ़। नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे एक युवक पर बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड बाईपास पर एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी। गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में लगी है। शक्ति नगर निवासी तरुण ने बताया कि वह किसी काम के लिए नजफगढ़ गया हुआ था। जब शनिवार की रात को बाइक से अपने घर लौट रहा था तो नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास पुल के पास सर्विस लाइन पर पीछे से एक युवक ने ब्रेकर क्रॉश करते ही उस पर फायर कर दिया। फायर करने वाला कौन था और उसका क्या मकसद रहा इसको लेकर अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बाइक सवार युवक ने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर परिजनों के बताया और पुलिस को भी कॉल की। तरुण की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक सवार पर फायरिंग, बाल-बाल बचा