फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 साल के युवा बन सकते हैं लोकसभा चुनाव के मतदाता

Mon, 18 Mar 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। 1 जनवरी को 18 साल के हो चुके युवा इस बार लोकसभा चुनाव में अपना मतदान कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र 26 अप्रैल तक बनवा सकते हैं और आम चुनावों में वोट दे सकते हैं। मतदाता लिस्ट में नाम जरूरी है, न कि मतदाता का कार्ड। जिस मतदाता का नाम लिस्ट में है तो वह मतदान कर सकता है।
जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 1 जनवरी 2024 तक 18 साल के होने वाले युवा अपना मतदाता कार्ड बनवा सकते हैं। जिला निर्वाचन विभाग अधिकारी नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि असल में मतदाता बनने का काम हमेशा चलता रहता है। चुनावों में कई बार देखा जाता है कि नागरिक के पास मतदाता कार्ड तो है, लेकिन उसका नाम मतदाता लिस्ट से कट गया है। ऐसे में समय रहते ही अपना नाम लिस्ट में जांच लें, क्योंकि मतदान करने के लिए लिस्ट में नाम होना जरूरी है ना कि कार्ड का होना। यदि मतदाता के पास कार्ड है और लिस्ट में नाम नहीं है तो मतदान नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां करें संपर्क

- नया मतदाता कार्ड बनवाने, करेक्शन कराने या फिर कार्ड संबंधित किसी भी समाधान के लिए वोटरपोर्टल.ईसीआई.जीओवी.आईएन या इलेक्ट्रोलसर्च.ईसीआई.जीओवी.आईएन या फिर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

- 31 मार्च तक 18 साल का होने वाले युवा पहले ही मतदाता बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

- नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म नंबर-6 भरना होगा।

- समय रहते देख लें मतदाता लिस्ट में अपना नाम, अगर लिस्ट में कट गया होगा आपका नाम तो नहीं कर पाएंगे मतदान।

- मतदान के लिए लिस्ट में नाम होना जरूरी है, अकेले कार्ड से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें