22jjrp16- सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करते चिकित्सक। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत अंतिम दिन शनिवार को कुल 18 ऑपरेशन किए गए। शनिवार को यह अभियान समाप्त हो गया। जिले में पांच दिन में कुल 158 ऑपरेशन किए गए। उप सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीता तंवर ने बताया कि शनिवार को जिले में मोतियाबिंद के 10 ऑपरेशन हुए जबकि दो ऑपरेशन शल्य चिकित्सा के किए गए। इसी प्रकार से चार ऑपरेशन हड्डी और एक सिजेरियन करवाया गया। इसके अलावा एक दंत चिकित्सा ऑपरेट किया गया। बताया कि 17 नवंबर को 28, 18 नवंबर को 23, 19 नवंबर को 31, 20 नवंबर को 19, 21 नवंबर को 39 और 22 नवंबर को कुल 18 ऑपरेशन किए गए। इसमें से सबसे ज्यादा झज्जर के सरकारी अस्पताल में सर्जरी की गईं। यहां पर कुल 82 ऑपरेशन किए गए। इसके बाद सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में 56 ऑपरेशन हुए। इसके अलावा बेरी सरकारी अस्पताल में 16 और सीएचसी डीघल में चार ऑपरेशन किए गए।