फोटो-57 : रामायण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत दल
बहादुरगढ़। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री हरि सेवा दल फाउंडेशन की ओर से लाइनपार स्थित शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल में रामायण आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। कक्षा छठी से दसवीं तक के करीब 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों, पात्रों और उनके आदर्शों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। फाउंडेशन से जुड़े प्रवीन और प्रिंस गंभीर इस अवसर पर मौजूद रहे। स्कूल संचालक प्रवीण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को रामायण के आदर्शों और जीवन में उनके महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। प्राचार्य राजेश्वरी देवी सहित पूनम, सरिता, उर्मिला, मुस्कान, रानी और अनुराधा ने आयोजन के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया। संवाद