झज्जर। समाधान शिविर में वीरवार को डीसीपी डॉ. अर्पित जैन और एसडीएम रविंद्र यादव ने 172 शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसी कड़ी में बेरी, बहादुरगढ़ और बादली में उप मंडलों में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाए गए। इसमें सबसे अधिक मामले परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने के थे।
शिविर में पहुंचे 172 लोगों की एसडीएम ने समस्याएं सुनते हुए समाधान के निर्देश दिए। इनमें से अधिकांश समस्याएं परिवार पहचान पत्र में नाम ठीक करवाने, पीपीपी में इनकम दुरुस्त करवाने, व्यवसाय दुरुस्त करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड बनवाने, परिवार पहचान पत्र में नए सदस्य जोड़ने से संबंधित थी। शिविर में गांव ढाणा निवासी सुरेंद्र सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करने के लिए आवेदन किया तो गांव सुरहा की धन्नो देवी, गांव बरहाना की गुलजरी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए पहुंची। गांव बेरी निवासी सुशीला देवी ने अपना गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। इसी प्रकार से गांव जटवाडा निवासी सूरजभान और श्रीभगवान ने पीपीपी में इनकम डाटा सत्यापन के लिए आवेदन किया। गांव डीघल निवासी रण सिंह ने आय सत्यापन, गांव मातनहेल की मीना देवी ने विकलांग पेंशन के लिए आवेदन दिया। गांव मुंढाडा निवासी जय सिंह ने वोटर कार्ड, कमलेश रानी ने बीपीएल कार्ड बनवाने, उमेद सिंह ने पेंशन के लिए आवेदन किया।
सुबह 9 बजे पहुंचना शुरू हुए फरियादी
समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से ही फरियादी पहुंचने शुरू हो गए। सबसे पहले समस्या लेकर पहुंचे नागरिकों का हेल्प डेस्क पर पंजीकरण किया गया। उसके बाद एक-एक करके नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। एसडीएम रविंद्र यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लोगों को निर्बाध रूप से बिजली और पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिले।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
डीएमसी परवेश कादियान, डीआरओ प्रमोद चहल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्विनी सांगवान, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरेंद्र यादव