फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण जरूरी: एसएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खसरा, रूबेला सहित बच्चों की विभिन्न बीमारियों को लेकर एसएमओ संगीता खुराना ने ग्रामीणों को जागरूक किया। डॉ. खुराना ने कहा कि खसरा और रूबेला सहित गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए विभाग बार-बार अभियान चला रहा है। ग्रामीणों को चाहिए कि वह 9 माह से लेकर 15 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण समय समय पर करवाएं। डॉ. खुराना ने बताया कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। ईंट भट्ठों पर जाकर खसरा और रूबेला अभियान भी चलाया जा चुका है। टीकाकरण लक्ष्य को पूरा किया जाता है। बच्चों को शत प्रतिशत बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाता रहा है जिसमे पोलिया सहित कई प्रकार की दवाईयां और टीकाकरण होते हैं। सबसे जरूरी है कि माता-पिता भी अपने बच्चों के टीकाकरण को लेकर जागरूक रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स को भी ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता संदेश देेने के लिए उत्साहित किया ताकि बच्चों को सभी बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें